Thursday, June 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता...

बीकानेर में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com प्रारंभिक शिक्षा की 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन बसंत कुंज स्केटिंग रिंग पर उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा ने व्हिस्ल बजा कर किया। साथ में संयोजक मनोज व्यास श्रीमाली, योगेन्द्र खत्री और प्रारंभिक खेल प्रभारी सुरेन्द्र हर्ष भी मौजूद थे।

इस अवसर पर बोड़ा ने बहुत बड़ी संख्या में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या देख प्रसन्‍नता जताई। नन्हे खिलाड़ियों को बोड़ा ने मैदान में हमेशा रेफरी के निर्णय को आदर के साथ स्वीकारने तथा हार जीत को एक प्रतिस्पर्धा में अपनी दिखाई गई क्षमता का परिणाम मानने की प्रेरणा दी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!