Saturday, May 16, 2026
Hometrendingरोडवेज : आज से बीकानेर आगार ने किया बस सेवाओं का विस्तार...

रोडवेज : आज से बीकानेर आगार ने किया बस सेवाओं का विस्तार , हिसार, अजमेर और दासुड़ी के लिए चलाई…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com यात्रीभार को देखते हुए बीकानेर रोडवेज आगार से तीन बसों का विस्तार किया गया है। ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। आगार प्रबंधक इंद्रा गोदारा ने बताया कि इसमें पूर्व में नोहर तक चलने वाली एक बस को हिसार तक बढ़ाया गया है। इसी तरह बीकानेर से दासुड़ी के लिए एक बस शुरू की गई है। हिसार के लिए बीकानेर से सुबह 7:45 बजे बस चलेगी, जो शाम को 4:45 पांच बजे पहुंचेगी। इसी तरह इसी तरह नोखा से जयपुर के लिए सुबह 9:00 बजे बस चलेगी, यह सालासर होकर शाम 05:00 बजे जयपुर पहुंचेगी।

वहीं दासुड़ी के लिए बीकानेर से शाम 4:15 बजे बस रवाना होगी, जो बरसिंहसर, पलाना, सियाना होकर शाम 5:30 बजे वहां पहुंचेगी। वापसी में यह सुबह 07:00 बजे रवाना होकर 10:00 बजे आएगी। शाम को 4:45 बजे एक बस बीकानेर से अजमेर के लिए रवाना होगी, जो रात 11:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह बस सुबह 7:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!