Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबीकानेर : बजरंग धोरा मंदिर में किया विशेष शृंगार, चूरमे का लगाया...

बीकानेर : बजरंग धोरा मंदिर में किया विशेष शृंगार, चूरमे का लगाया भोग…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बजरंग धोरा मंदिर में हनुमानजी के विशेष शृंगार कर पूजन किया गया। मंदिर के आशीष दाधीच ने बताया कि तीसरे सोमवार के अवसर पर बाबा का विशेष शिव रूप में श्रृंगार पंडित ब्रजमोहन दाधीच ने किया, साथ ही गुलाब जल, केसर मिश्रित जल से रुद्रा अभिषेक किया गया।

पंडित श्रवण व्यास ने रुद्राभिषेक करते हुए बताया कि गुलाब जल से अभिषेक करने पर जातक की यश कीर्ति बढ़ती है। मंदिर के मनमोहन दाधिच,बृजमोहन,अनुज, बलदेव तिवाडी, रामगोपाल जोशी,वासुदेव सुथार, नरसिंह बिस्सा, त्रिलोक, बाबू, राजू, मूलाराम, अनिल, भारत, नारायण, सुमित व्यास आदि भक्त मौजूद थे।

रोडवेज : आज से बीकानेर आगार ने किया बस सेवाओं का विस्तार , हिसार, अजमेर और दासुड़ी के लिए चलाई

बीकानेरAbhayindia.com यात्रीभार को देखते हुए बीकानेर रोडवेज आगार से तीन बसों का विस्तार किया गया है। ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। आगार प्रबंधक इंद्रा गोदारा ने बताया कि इसमें पूर्व में नोहर तक चलने वाली एक बस को हिसार तक बढ़ाया गया है। इसी तरह बीकानेर से दासुड़ी के लिए एक बस शुरू की गई है। हिसार के लिए बीकानेर से सुबह 7:45 बजे बस चलेगी, जो शाम को 4:45 पांच बजे पहुंचेगी। इसी तरह इसी तरह नोखा से जयपुर के लिए सुबह 9:00 बजे बस चलेगी, यह सालासर होकर शाम 05:00 बजे जयपुर पहुंचेगी।

वहीं दासुड़ी के लिए बीकानेर से शाम 4:15 बजे बस रवाना होगी, जो बरसिंहसर, पलाना, सियाना होकर शाम 5:30 बजे वहां पहुंचेगी। वापसी में यह सुबह 07:00 बजे रवाना होकर 10:00 बजे आएगी। शाम को 4:45 बजे एक बस बीकानेर से अजमेर के लिए रवाना होगी, जो रात 11:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह बस सुबह 7:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!