Sunday, May 25, 2025
Hometrendingरोडवेज : आंदोलन की राह पर कर्मचारी, सेवानिवृतों को पेंशन...

रोडवेज : आंदोलन की राह पर कर्मचारी, सेवानिवृतों को पेंशन की टेंशन, समय पर नहीं मिलता वेतन…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
बीकानेर में सोमवार को केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर प्रदर्शन करते हुए कार्मिक।

बीकानेर.जयपुरAbhayindia.com राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम(रोडवेज) के कार्मिक आंदोलन की राह पर उतर आए हैं। इसमें सेवानिवृत्त कार्मिकों को समय पर पेंशन नहीं मिलने और सेवारत कार्मिकों को समय पर वेतन नहीं मिलने से रोष है। लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर में दोपहर 1 से 2 बजे तक विरोध प्रदर्शन किए। बीकानेर में केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर प्रदर्शन किया गया। वहीं राजधानी में सिंधी कैम्प बस स्टैण्ड पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया गया। रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे ने मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन की रणनीति निर्धारित कर विरोध प्रदर्शन की घोषणा भी की है। इसमें अगस्त से अक्टूबर तक यह क्रम चलेगा। इसी बीच 27 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा भी की गई है।

कार्मिकों को है यह मलाल…

कर्मचारियों ने रोष जताते हुए कहा कि जुलाई खत्म होने वाला, राज्य कर्मचारियों को तो इस माह का वेतन भी एक तारीख को मिल जाएगा, लेकिन रोडवेज कार्मिक अभी जून के वेतन का भी इंतजार कर रहे हैं। वहीं सेवानिवृतों को तो अभी पेंशन भी नहीं मिली है। ऐसे में परिवार का गुजर-बसर मुश्किल भरा हो गया है। प्रदेश में रोडवेज से सेवानिवृत करीब चार हजार कार्मिकों को अभी तक परिलाभ नहीं मिले। तीन अगस्त को जयपुर में संयुक्त मोर्चा

चलेगा आंदोलन…

संयुक्त मोर्चा के गिरधारी लाल के अनुसार रोडवेज कार्मिकों का आंदोलन के क्रम में 17 व 18 अगस्त को सभी आगारों पर दोपहर में एक घंटे का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही 25 व 26 अगस्त को सभी इकाइयों में धरने प्रदर्शन होंगे। जयपुर में सिंधी कैम्प बस स्टैंड पर सामूहिक धरना दिया जाएगा। वहीं 1 सितंबर से 30 सितंबर तक संयुक्त मोर्चे के घटक श्रमिक संगठनों की सभाए होगी। प्रदर्शन भी किए जाएंगे।

बीकानेर Abhayindia.com भीनासर स्थित मुरली मनोहर धोरा परिसर में सेवा संस्थान के सघन पौधारोपण अभियान की शुरूआत सोमवार को ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला और जिला कलक्टर नमित मेहता ने की। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुरली मनोहर धोरा, स्वामी रामसुखदास महाराज की तपोभूमि है। यह जन-जन की आस्था का केंद्र है। सेवा संस्थान द्वारा यहां पौधरोपण और इनकी देखभाल का बीडा उठाना सराहनीय है। डॉ.कल्ला ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए एवं इसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा पेड़-पौधे ऑक्सीजन के महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं। इसको देखते हुए ऐसे कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग भागीदारी निभाएं। डॉ. कल्ला ने कहा कि कोविड काल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से बेहतरीन प्रबन्धन किया गया, जिसकी बदौलत किसी को अनावश्यक परेशानी नहीं हुई। अस्पतालों में आधारभूत सुविधाओं में इजाफा हुआ।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। घर-घर औषधि अभियान के तहत औषधीय महत्व के पौधे आमजन तक पहुंचाए जा रहे हैं। ऐसे अभियानों में स्वंयसेवी संस्थाओं का योगदान अनुकरणीय एवं दूसरों के लिए प्रेरणादाई है।

सेवा संस्थान के अध्यक्ष त्रिलोकी नारायण कल्ला ने बताया कि अगले दो वर्षों में संस्था की ओर से मुरली मनोहर धोरा परिसर में दस हजार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने संस्था की ओर से कोरोना काल के दौरान सामाजिक सरोकार के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, किशन महाराज, श्यामसुंदर महाराज, अजय सेठिया, बसन्त डागा, अभिषेक गहलोत, योगेश गहलोत, मोनू मारू, रिद्धकरण सेठिया, ललित दफ्तरी, महेंद्र बोथरा, हेमन्त यादव, प्रकाश पुगलिया, श्रीराम सियाग, हजारी देवड़ा, सोहन लाल चौधरी, दिलीप बांठिया, मनीष जोशी, नरसिंह मिमानी, धर्मवीर नाहटा, नरेश चुग, बंशीलाल तंवर, विक्की चड्डा, संजय चौधरी, किशन सांखला मौजूद रहे। संचालन शिव गहलोत ने किया। बद्री गहलोत ने आभार जताया।

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular