HometrendingRajasthan weather : बॉर्डर एरिया में पारा 48 डिग्री पार रहने का...

Rajasthan weather : बॉर्डर एरिया में पारा 48 डिग्री पार रहने का अलर्ट, जानें- कब तक चलेगी हीटवेव…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के पश्चिमी क्षेत्रों में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। मौसम विभाग ने आज बीकानेर व जोधपुर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 48 डिग्री व इससे ऊपर दर्ज होने की आशंका जताई है। वहीं, तापमान में भी  से 2 डिग्री बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है।

विभाग के अनुसार, तीव्र हीटवेव, ऊष्णरात्री दौर आगामी तीन दिन जारी रह सकता है। वहीं, अजमेर, जयपुर, कोटा संभाग में आगामी 2-3 दिन कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री, हीटवेव दर्ज होने की संभावना है। पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से आगामी 4-5 दिन राज्य के भागों में शाम के समय तेज मेघगर्जन व तेज अंधड़ 50-60 Kmph भी दर्ज होने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

अजमेर में 43.1

भीलवाड़ा में 41.1

अलवर में 40.5

जयपुर में 43.2

पिलानी में 45.7

कोटा में 42.3

बाड़मेर में 47.5

जैसलमेर में 48

जोधपुर में 44.5

चूरू में 45.6

बीकानेर में 46.4

श्रीगंगानगर में 44.1 डिग्री सेल्सियस

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular