









जयपुर.बीकानेर abhayindia.com राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से 15 मार्च को जयपुर मुख्यालय पर 21 श्रेष्ठ महिला कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा।
निगम के मुख्य प्रबंधक राजेश्वर सिंह के अनुसार कल दोपहर 12बजे महिला कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। गौरतलब है कि उक्त चयनित महिला कार्मिकों का सम्मान महिला दिवस 8 मार्च को किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया था।
















