Thursday, June 4, 2026
Hometrendingगारंटी पीरियड में टूट गई सड़कें, अफसरों ने नहीं दिया ध्‍यान, अब...

गारंटी पीरियड में टूट गई सड़कें, अफसरों ने नहीं दिया ध्‍यान, अब मंत्री ने कहा- ठेकेदारों को ब्‍लैकलिस्‍ट करो…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में इस बार हुई रिकॉर्ड बारिश से सड़कों की शामत ही आ गई। गारंटी पीरियड में भी सड़कों का नामोनिशां मिट गया। अफसर भी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। अब नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा है कि ऐसी सड़कें जो डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड (डीएलपी) में हैं और वे खराब हो गईं है तो काम करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करो। इसके अलावा गुणवत्ता जांचने वाले अधिकारियों ने क्या किया? उनकी भूमिका क्या थी? उन पर भी एक्शन लिया जाए।

आपको बता दें कि मंत्री खर्रा ने यह निर्देश सचिवालय में बैठक के दौरान दिए। उन्होंने बारिश में शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों से बातचीत की। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से बनाई सड़कों की गुणवत्ता पर बात आई तो मंत्री ने जांच के निर्देश दिए। मंत्री ने बैठक में यहां तक कहा कि गरीब आदमी की जेब से टैक्स जा रहा है और हम उसी को सुविधा नहीं दे रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि सीवरेज और ड्रेनेज का प्लान बनाया जाएगा और भविष्य में उसी के हिसाब से काम होगा। सड़कों का काम जल्द होगा। दिवाली से पहले सड़कें बन जाएंगी। पहले मुख्य सड़कें और फिर कॉलोनियों की सड़कें बनेंगी। इससे पहले बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शहर में 248 करोड़ रुपए सड़कों की मरम्मत, निर्माण, रोड लाइट और नाला निर्माण पर खर्च होंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!