Hometrendingरोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 7 मार्च से, सचिन-सहवाग करेंगे ओपनिंग...

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 7 मार्च से, सचिन-सहवाग करेंगे ओपनिंग…

नई दिल्ली abhayindia.com सड़क सुरक्षा को लेकर दुनियाभर में जागरूकता फैलाने के लिए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) का आयोजन हो रहा है। ये टूर्नामेंट T-20 टूर्नामेंट है, जिसकी शुरुआत 7 मार्च से मुंबई और पुणे में हो रही है।

इस वर्ल्ड सीरीज में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें भाग लेंगी। इस सीरीज में भाग लेने के लिए भारत की 12 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। भारत की टीम का नाम इंडियन लेजेंड्स (Indian Legends) है। टीम की कप्तानी महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को सौंपी गई हैं।

इंडियन लेजेंड्स टीम इस प्रकार है -:

सचिन तेंदुलकर (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, समीर दिघे (विकेटकीपर), इरफान पठान, अजीत अगरकर, जहीर खान, संजय बांगर, मुनफ पटेल, मोहम्मद कैफ, प्रज्ञान ओझा और सैराज बहुतुले।

आईपीएल 2020 – सीजन का पहला मुकाबला इस तारीख को इन दो टीमों के बीच होगा

IPL क्रिकेट 2020 : राजस्‍थान में खेले जाएंगे ये मैच, देखें पूरा कार्यक्रम…

राजस्‍थान : 40 हजार राजनीतिक नियुक्तियां होंगी, किसके भाग्‍य में लिखा हैं “राजयोग”?

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular