Thursday, June 4, 2026
Hometrendingसड़क सुरक्षा अभियान : 14 दिन में 23 हजार से अधिक वाहनों...

सड़क सुरक्षा अभियान : 14 दिन में 23 हजार से अधिक वाहनों के चालान काटे, 1166 वाहन सीज

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्य सरकार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 4 से 18 नवम्बर तक प्रदेशव्यापी 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, साथ ही उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने राज्य में नियमों का उल्लंघन करने पर अब तक (16 नवंबर तक) कुल 23241 वाहनों के चालान किए हैं। इसमें मालवाहक वाहनों पर ओवरलोडिंग के 1417, इन वाहनों में यात्री पाए जाने पर 442 तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 16002 मालवाहक वाहनों के चालान किए गए। यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री पाए जाने पर 231, छत पर सामान रख संचालन करने पर 45 बसों तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 2809 यात्री वाहनों का चालान किया गया है। परिवहन विभाग ने 464 व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त तथा 123 वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए हैं। इस दौरान 1166 वाहनों को सीज किया गया है तथा 59 वाहनों के परमिट भी कैंसिल किए गए हैं। साथ ही, विभाग द्वारा अन्य प्रकरणों में भी चालान किए गए हैं।

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों तथा जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के तहत 45 वर्ष से अधिक आयु के बस व ट्रक ड्राइवरों की नेत्र जांच कर जरुरतमंद चालकों को चश्मे वितरित किए।

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर राज्य में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में सड़क किनारे झाड़ियाँ हटाने, स्पीड ब्रेकर सही करने, चेतावनी, संकेतक एवं साइन बोर्ड लगाने, अनाधिकृत कट बंद करने आदि कार्य किए गए। नगरीय विकास एवं स्थानीय निकाय विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने, रोड लाइट्स दुरुस्त करने, निराश्रित पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने सहित विभिन्न कार्य किए गए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!