Friday, May 15, 2026
HometrendingRBSE 10th Result : एनएनआरएसवी स्कूल ने फिर दिया श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम

RBSE 10th Result : एनएनआरएसवी स्कूल ने फिर दिया श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित कक्षा 10th के परीक्षा परिणाम में मरुधर नगर स्थित एनएनआरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय ने एक बार पुनः अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए 100% परिणाम के साथ अपना परचम फहराया है। 13.5% विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया है जबकि विद्यालय के लगभग 97% विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थी निम्न हैं –

रैना यादव – 96.67% (प्रथम स्थान)

चंचल सचदेवा – 95.17% (द्वितीय स्थान)

सोनू गोदारा –94.83% (तृतीय स्थान)

विद्यालय की छात्रा चंचल सचदेवा तथा रैना यादव ने गणित विषय में 100% तथा चंचल यादव ने विज्ञान विषय में 100% अंक प्राप्त किए हैं। आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ आदित्य स्वामी ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों की मेहनत को तथा विद्यार्थियों के सतत प्रयास को प्रदान किया है। भविष्य में भी विद्यालय अपने विद्यार्थियों के प्रति समर्पण भाव से इसी प्रकार कार्य करता रहेगा तथा सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!