Friday, May 15, 2026
Hometrendingराष्ट्र सेविका समिति कार्यकर्ताओं ने मनाया फूलों से फाग उत्सव

राष्ट्र सेविका समिति कार्यकर्ताओं ने मनाया फूलों से फाग उत्सव

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राष्ट्र सेविका समिति की विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ विमला और विभाग शारीरिक प्रमुख प्रिया ने बताया कि महानगर एवम विभाग कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को फागोत्सव महिला मंडल स्कूल में डेढ़ सौ से ऊपर महिलाओं के साथ मनाया जिसमें राधा-कृष्ण की पूजा के साथ सभी को रंग का तिलक लगा कर आरती की गई।

इस अवसर पर सभी महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। भगवान कृष्ण के होली से जुड़े गीत गाए, प्रेरक खेलों का आनंद उठाया। जिसमें महिलाओं ने जमकर हिस्सेदारी की। फिर सभी ने मिलकर फूलों की होली खेली। एक दूसरे को होली की बधाई के साथ अंत में सभी ने होली के लोक गीतों पर नृत्य करते हुए भारतीय त्योहार को पूर्ण शालीनता के साथ मनाने का आग्रह किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!