Hometrendingराजस्‍थान में एसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाईयां, इस साल तोड़े कई रिकॉर्ड, भ्रष्‍टाचार...

राजस्‍थान में एसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाईयां, इस साल तोड़े कई रिकॉर्ड, भ्रष्‍टाचार के सवा चार सौ मामले…

जयपुर/बीकानेर (सुरेश बोड़ा) राजस्‍थान में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ इस साल ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है। भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) की ओर से माह अक्टूबर 2022 तक (इस वर्ष में) भ्रष्टाचार के 425 प्रकरण पी.सी. एक्ट के तहत पंजीबद्ध किये गये हैं। इनमें 390 ट्रेप, 18 आय से अधिक सम्पत्ति के तथा 17 प्रकरण पद के दुरूपयोग के शामिल हैं। इसकी तुलना में बीते साल 2021 में 414 प्रकरण पंजीबद्ध हुए थे जबकि वर्ष 2020 में 253 प्रकरण पी.सी. एक्ट के पंजीबद्ध हुए थे। ट्रेप की संख्या 390 इस अवधि की अब तक की सर्वाधिक हैं।

इसके अलावा इस वर्ष अब तक 549 प्रकरणों में एसीबी मुख्यालय द्वारा निस्तारण आदेश अनुसंधान पूर्ण होने के बाद दिये गये है। यह संख्या वर्ष 2020 में 189 व 2021 में 614 प्रकरणों की थी। न्यायालय में अनुसंधान पूर्ण होकर प्रस्तुत किये गये अन्तिम प्रतिवेदनों में भी इस अवधि में कीर्तिमान स्थापित हुआ है। अब तक 490 प्रकरणों में अन्तिम नतीजा प्रस्तुत किया गया, जिनमें 383 चालान व 107 एफ.आर. शामिल हैं। वर्ष 2020 में इसी अवधि में 217 प्रकरणों में तथा 2021 में 382 प्रकरणों में अन्तिम नतीजा अनुसंधान पेश किया गया।

अक्‍टूबर 2022 के महत्वपूर्ण प्रकरण…

  1. 395/2022 प्रकरण में दिनांक 07.10.2022 को प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय सयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा जोधपुर को उच्च न्यायालय जोधपुर के आदेश की पालना में पदस्थापन आदेश जारी करने की एवज में रिश्वत राशि परिवादी से 25,000 रुपए रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया गया।
  1. 396/2022 प्रकरण में दिनांक 08.10.2022 को वार्ड पार्षद एवं अन्य, विजयनगर, जिला अजमेर को परिवादी से सीसी सड़क के बिल पास करने की एवज में रिश्वत राशि 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया गया।
  2. 3. 400/2022 प्रकरण में दिनांक 12.10.2022 को अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका खेडली जिला अलवर द्वारा परिवादी से उसकी दुकानों को अवैध बताकर उन्‍हें नहीं तोडने तथा रिपोर्ट परिवादी के पक्ष में देने की एवज में रिश्वत राशि 5,00,000 रुपए रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया गया।
  3. 4. 401/2022 प्रकरण में दिनांक 12.10.2022 को ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत गोरण पंचायत समिति झाडोल फलासिया जिला उदयपुर को परिवादी श्री बिल्डिग निर्माण कार्यो के बिल पास करने की एवज में रिश्वत राशि 40,000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
  4. 5. 404/2022 प्रकरण में दिनांक 13.10.2022 को शाखा प्रबन्धक, पंजाब नेशनल बैंक शाखा हरदास का बास तहसील श्रीमाधोपुर जिला सीकर एवं अन्य को परिवादी से मुद्रा ऋणों की एनओसी जारी करने की एवज में रिश्वत राशि 5,000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
  5. 6. 411/2022 प्रकरण में दिनांक 17.10.2022 को हैड कानिस्टेबलगण पुलिस थाना रखियाल जिला गांधीनगर गुजरात को परिवादी से पुलिस थाना रखियाल में दर्ज प्रकरण संख्या 214/2022 से नाम हटाने की एवज में 1,11,000 रुपए की रिश्‍वत लेते गिरफ्तार किया गया।
  6. 7. 416/2022 प्रकरण में दिनांक 19.10.2022 को अधिशाषी अभियंता एवं सहायक अभियंता, राज_ राज्य कृषि विपणन बोर्ड खण्ड टर्मिनल मार्केट जयपुर को परिवादी से पासशुदा बिल एवं पेण्डिग बिल पास करने की एवज में एवज में रिश्वत राशि 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया गया।
  7. 8. 418/2022 प्रकरण में दिनांक 20.10.2022 को पटवारी, पटवार हल्का पूंजला तहसील व जिला जोधपुर को परिवादी से जमीन का म्यूटेशन करने एवं जमीन की तरमीम कराने एवं गिरदावरी, जमाबन्दी, नक्शा, ट्रेस देने की एवज में 25,21,000रुपए (25लाख डमी करेन्सी के नोट एवं 21 हजार रूपये भारतीय मुद्रा के नोट) रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
  1. 423/2022 प्रकरण में दिनांक 22.10.2022 को पटवारी, पटवार हल्का फतेहपुरा खुर्द अति. जार्च पाथरेडी राजनोता, तहसील पावटा जिला जयपुर को परिवादी से नामान्तरण खोलने की एवज में 35,000 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
  2. 10. 424/2022 प्रकरण में दिनांक 22.10.2022 को चेयरमैन, नगर परिषद जिला सवाईमाधोपुर को परिवादी से बकाया बिलों का भुगतान करवाने की एवज में 30,000 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular