Friday, May 17, 2024
Hometrendingरमजान अब्बासी विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रदेश संयोजक नियुक्त

रमजान अब्बासी विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रदेश संयोजक नियुक्त

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी के निर्देशानुसार 16 दिसम्बर 2023 से प्रारम्भ विकसित भारत सकल्प यात्रा -2023 के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजक की घोषणा की गई है। राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अब्बासी को राजस्थान का संयोजन नियुक्त किया गया है। मुन्ना मकरानी व कासम अली राठौड़ को सहसंयोजक नियुक्ति किया गया है। अब्बासी को उनके निरंतर पार्टी में कार्य किये जाने व  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन हितकारी विभिन्न योजनाओं की आम लोगो तक जानकारी व लाभ पहुंचाने के फलस्वरूप घोषणा की गई है।

अब्बासी आगामी दिनों में वर्चुअल बैठक व विभिन्न जिलों में जाकर पूरे राजस्थान भर में नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। प्रदेश संयोजक सकल्प यात्रा – 2023″ के बनाये जाने पर रमजान अब्‍बासी ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हामिद मेवाती जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुमताज अली भाटी का आभार व्यक्त किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular