Wednesday, April 24, 2024
Homeबीकानेरकोलायत में कांग्रेस पर राजनाथ ने कसा तंज- हम गिद्ध नहीं जो...

कोलायत में कांग्रेस पर राजनाथ ने कसा तंज- हम गिद्ध नहीं जो लाशें गिनें….

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com। बीकानेर लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में सोमवार को श्रीकोलायत में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायु सेना के एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि हमारी एयरफोर्स ने दुश्मन इलाके में जाकर आंतकियों को मौत के घाट उतार दिया, लेकिन विडंबना है कि विपक्षी पार्टी हमारी एयरफोर्स का हौंसला बढाने के बजाय एयर स्ट्राइक के सबूत मांग रही है। पूछा जा रहा कि कितने आंतकी मारे,  हम कोई गिद्ध थोड़े ही जो लाशें गिने। राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना को जांबाज बताते हुए कहा कि राष्ट्र को महाशक्ति बनाने में हमारी सेना की अहम भागीदारी रही है। आंतकवाद पर कार्यवाही के लिये पहले हमारी सेना के हाथ बंधे हुए थे, लेकिन मोदी सरकार ने आंतकवादियों को ठिकाने लगाने के लिये सेना को पूरी छूट दे रखी है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने गरीबों और जरूरतमंदो को चिकित्सीय राहत देने के लिये मुख्यमंत्री भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की थी, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही इस योजना को बंद कर दिया। इसके अलावा भाजपा राज में लागू की गई अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं भी कांग्रेस सरकार की हिटलिस्ट में शामिल है। कांग्रेस पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस किसानों को हर चुनावों में नया झांसा दे देती है। विधानसभा चुनावों में भी कर्जमाफी का झांसा किसानों के वोट ले लिये।

सभा में नोखा विधायक एवं देहात भाजपा अध्यक्ष बिहारी लाल विश्रोई, प्रदेश भाजपा प्रभारी कैलाश मेघवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर सोंलकी, शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, सहीराम दुसाद, गुमान सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट सुरेश शर्मा, शहर भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा, पाबूदान सिंह राठौड़ समेत बड़ी तादाद में भाजपा नेता शामिल थे। इससे पहले विशेष विमान से नाल सिविल एयरपोर्ट पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का मौके पर भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया। इसके बाद सड़क मार्ग द्वारा श्रीकोलायत पहुंचे राजनाथ सिंह ने चुनावी सभा में पहुंचते ही कांग्रेस के खिलाफ गरजना शुरू कर दिया। जानकारी में रहे कि पहले यह चुनावी सभा श्रीकोलायत में आंबेडकर सर्किल पर प्रस्तावित थी, लेकिन पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने समीक्षा की बाद राजस्व तहसील परिसर में सभा का स्थान तय किया गया।

पहले संभाली नहीं जुबां, अब इन 10 नेताओं को भारी पड़ रहा…

कार पलट जाने से पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता घायल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular