Hometrendingबीकानेर सहित इन जिलों में एक बार फिर अंधड़ की चेतावनी, अगले दो...

बीकानेर सहित इन जिलों में एक बार फिर अंधड़ की चेतावनी, अगले दो दिनों में….

जयपुर/बीकानेर abhayinda.com। प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने भी इसके लिए चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार 24 और 25 अप्रेल को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधियां चल सकती है।

इससे पहले 23 अप्रेल को बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर में लू चलने की चेतावनी दी है। इसके बाद लगातार 24 और 25 को पश्विमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चुरू और पूर्वी राजस्थान के अजमेर, झुंझुनूं, सीकर में 50 किमी रफ्तार से तेज धूंल भरी आंधियां और बारिश की चेतावनी दी है।

आपको बता दें कि इस महीने में दो बार अंधड़ आ चुका है। पिछले दिनों आए अंधड़ से प्रदेश में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। जयपुर में चार जनों की मौत हुई थी।

बीकानेरी गणगौर : ‘बाला गवर’ की विदाई के बाद अब धींगा गवर के पूजन की ऐसे मची धूम…

मोदी का तंज- पाक कहता था कि हमारे पास न्यूक्लियर बटन है, हमने क्या दिवाली के लिए रखे हैं?

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular