Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया दुलीचंद पुरोहित चेरिटेबल...

बीकानेर : जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया दुलीचंद पुरोहित चेरिटेबल ट्रस्ट…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com  कोरोना संक्रमण के इस दौर में जरुरतमंदों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

इस स्थिति में कई संस्थाओं ने सेवा के लिए हाथ बढ़ाया है। आर्थिक मंदी की मार झेल रहे जरूरतमंदों की मदद के लिए दुलीचंद पुरोहित चेरिटेबल ट्रस्ट और अम्बरवाला की ओर से सेवा कार्य चल रहा है। ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों के लिए भोजन के पैकेट पहुंचाएं जा रहे हैं।

ट्रस्ट के रवि पुरोहित ने बताया कि कैंसर अस्पताल व कोविड विंग में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए दुलीचंद पुरोहित चेरिटेबल ट्रस्ट और अम्बरवाला की ओर से पैकेट का वितरण किया जा रहा है। यहीं नहीं बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए दाने व चारे का प्रबंध भी किया गया। इस कार्य में विजय वर्मा,हरिओम पुरोहित,भरत पुरोहित,रोहित शर्मा,लप्पू किराड़ू और अमित व्यास सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे हैं।

गायों को खिलाया चारा

दुलीचंद पुरोहित चेरिटेबल ट्रस्ट और अम्बरवाला की ओर से आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत के जन्मदिन पर रवि पुरोहित की अगुवाई में गायों को गुड़ व चारा खिलाया गया।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!