Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्थान की बेटी आरूषि पुरोहित अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में च‍यनित

राजस्थान की बेटी आरूषि पुरोहित अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में च‍यनित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जैसलमेर जिले की मूल निवासी 18 वर्षीय आरूषि पुरोहित का चयन अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में हुआ है। पुरोहित वहां क्लिनिकल साइक्लॉजी एण्ड न्यूरो साइंस विषय मे बैचलर डिग्री प्राप्त करेंगी।

आपको बता दें कि आरूषि के नाना डॉ. बीएल व्यास सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में आचार्य तथा विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त है। गंगाशहर सैटेलाइट चिकित्सालय में कार्यरत आरूषि के मामा डॉ. अभिषेक व्यास ने बताया कि बॉस्टन यूनिवर्सिटी में इस डिग्री के लिए पूरे विश्व से 79000 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें कुछ ही अभ्यर्थियों का चयन हुआ है जिसमें से आरूषि पुरोहित एक है।

आरूषि के माता-पिता इंजीनियर अभिषेक पुरोहित व आरती पुरोहित पेशे से अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इस दौरान आरूषि मानव मस्तिष्क की संरचना तथा वैचारिक बदलावों के गूढ़ रहस्यों पर अपना अध्ययन करेंगी। आरूषि के चयन पर शारदा व्यास, डॉ. बीएल व्यास, डॉ. अभिषेक व्यास, डॉ. मोनिका रंगा, डॉ. आशीष जोशी डॉ. अनामिका जोशी, भावना, इंजीनियर नवनीत थानवी, संगीता, गिरीश पुरोहित, विनय थानवी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!