HometrendingRajasthan Weather : बारिश के साथ ही बदल गया मौसम, आज और...

Rajasthan Weather : बारिश के साथ ही बदल गया मौसम, आज और कल 5 संभागों में अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में हल्‍की बारिश के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। वहीं, बीते चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश के उदयपुर, कोटा व अजमेर संभाग के कुछ जिलों में हल्की-मध्यम बारिश हुई।

विभाग के अनुसार, 27 व 28 अक्‍टूबर को उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के जिलों में 27 अक्‍टूबर को कहीं- कहीं भारी और अतिभारी बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 28 अक्‍टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां 29 व 30 अक्टूबर को भी दक्षिण भागों में जारी रहने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब तीव्र होकर गहरा अवदाब में परिवर्तित हो गया है। इसके आगामी 24 घंटों में तीव्र होकर चक्रवाती तूफान बनने और इसके बाद तीव्र होकर 28 अक्‍टूबर को आंध्रप्रदेश तट की ओर तीव्र चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंचने की प्रबल संभावना हैै।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular