Friday, April 24, 2026
Hometrendingऑटो चालक को मिला ऑनलाइन हेलमेट का चालान! यातायात पुलिस ने बताई...

ऑटो चालक को मिला ऑनलाइन हेलमेट का चालान! यातायात पुलिस ने बताई इसकी वजह

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com यातायात शाखा बीकानेर की ओर से ऑटो चालक को ऑनलाईन हेलमेट का चालान मिलने के मामले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर स्‍पष्‍टीकरण जारी किया है।

यातायात शाखा पुलिस के अनुसार, शहर में यातायात व्यवस्था में लगे यातायात कर्मियों द्वारा एमवी एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ई चालान डिवाईस से नियमानुसार ऑनलाईन ई चालान किया जाता है। यातायात का दबाव ज्यादा होने की वजह से ऑनलाईन ई चालान डिवाईस से चालान करते समय कई बार सेवन से हैड में ऑटोमैटिक परिवर्तन हो जाता है तो इस संबंध में यातायात शाखा बीकानेर द्वारा मानवीय भूल या सेवन से हैड में परिवर्तन हुये चालानो का शुद्धिकरण किया जाता है। ऑटो नंबर RJ07- PB – 5265 का नो पार्किंग जोन में खडा होने के कारण ई चालान डिवाईस से चालान करते समय नो पार्किंग हैड में परिवर्तन होकर बिना हैलमेट का ई चालान हो गया था जिसका शुद्धिकरण पूर्व में ही किया जा चुका है। भविष्य में अगर किसी भी वाहन का गलत चालान हैड में परिवर्तन या मानवीय भूलवश के कारण हो जाता है तो यातायात शाखा बीकानेर में आकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर गलत हुये ई चालान का नियमानुसार शुद्धिकरण करवाया जा सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!