HometrendingRajasthan Weather : बदल गया मौसम, पारे में रिकॉर्ड गिरावट, तीन जिलों...

Rajasthan Weather : बदल गया मौसम, पारे में रिकॉर्ड गिरावट, तीन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह बदल रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के तीन जिलों सीकर, झुंझुनूं और चूरू में शीतलहर चलने और कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, मौसम के बदले मिजाज के चलते अधिकांश शहरों में रात के तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है।

विभाग के अनुसार, हिमालय तराई क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से अब राजस्थान में उत्तर से आ रही बर्फीली हवा चलने लगी है। जिसके असर से रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट होने की आशंका है।

सबसे कम न्‍यूनतम तापमान

चूरू : 5.4 डिग्री सेल्सियस

श्रीगंगानगर : 8.0

बीकानेर : 10.2

जयपुर : 11.2

जैसलमेर : 12.6

उदयपुर : 13.0

कोटा : 14.6

जोधपुर : 15.8

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular