HometrendingRajasthan Weather : हीटवेव का दौर होगा खत्‍म, अब शुरू होगी प्री-मानसून...

Rajasthan Weather : हीटवेव का दौर होगा खत्‍म, अब शुरू होगी प्री-मानसून की गतिविधियां

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में हीटवेव का दौर अब खत्‍म होने वाला है। इसके साथ ही प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज जयपुर, अलवर, दौसा, कोटपूतली, बहरोड, खैरथल-तिजारा, झुंझुनू, सीकर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर जिले के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज आंधी-बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 14 जून को उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर, झुंझुनूं, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर जिले के कुछ भागों में मानसून पूर्व की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, जोधपुर, जालौर, पाली, बाड़मेर, सिरोही, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में हीटवेव का दौर जारी रहने व दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन, अंधड़ (50 से 60 किलोमीटर) व हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह 15 जून से मानसून पूर्व की आंधी बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने तथा तापमान में और दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने के आसार है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular