Friday, May 15, 2026
HometrendingBikaner Crime : कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्‍का बार,...

Bikaner Crime : कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्‍का बार, पुलिस की कार्रवाई में खुली पोल

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के रानीबाजार पुलिया के पास कैफे की आड़ में हुक्‍का परोसने वाले संचालक को अरेस्‍ट कर लिया गया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

पुलिस के अनुसार, शौकीन (100Keen) कैफे में खाने की आड़ में हुक्‍का बार चलाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान सोफे पर बैठा ग्राहक हुक्‍के का सेवन कर रहा था। वहीं, उदयरामसर निवासी कैफे संचालक शौकीन पुत्र यासीन काउंटर पर हुक्‍का तैयार कर रहा था। पुलिस ने कैफे संचालक को दबोच लिया तथा मौके से तीन हुक्‍के के पाइप, सात अलग-अलग तंबाकू फलेवर के पैकेट, 14 कोयले के पीस, एक लोहे का चिमटा बरामद कर लिया। यह कार्यवाही धारा 4ए/21ए कोटपा एक्‍ट के तहत एसआई गौरव बोहरा की अगुवाई में की गई। प्रकरण की जांच एएसआई जिले सिंह को सौंपी गई है।

आपको बता दें कि बीकानेर शहर में विभिन्‍न स्‍थानों पर कैफे की आड़ में हुक्‍का बार सहित अन्‍य नशीले पदार्थों का सेवन कराया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार, पुलिस को ऐसे कैफे की नियमित तौर पर जांच करनी चाहिए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!