








जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान में मानसून की सक्रियता से भादवे में भी सावन सी झड़ी लग गई है। मौसम विभाग ने आज 24 अगस्त को भी जयपुर, भरतपुर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र के अलावा बीकानेर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में भारी, अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 3-4 दिन राज्य में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में दौसा में अत्यंत भारी बारिश तथा अलवर, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर व टोंक जिलों में अतिभारी बारिश व उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, भरतपुर, नागौर, अजमेर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश दौसा में 285mm दर्ज की गई है।
विभाग की ओर से अभी जारी ताजा अपडेट में सीकर, नागौर, चूरू, बीकानेर, जिले और आसपास के क्षेत्रों मे ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए एक दो दौर भारी बारिश के होने/आकाशीय बिजली/तेज (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) आने की सतही हवा चलने की संभावना जताई गई है।
तात्कालिक अलर्ट में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, टोंक, सवाईमाधोपुर, अलवर, जयपुर, जयपुर शहर,दौसा, भरतपुर, अजमेर, करौली, भीलवाड़ा, जोधपुर, पाली, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना जताई गई है।


