HometrendingRajasthan Weather : मावठ, कोहरे और शीतलहर ने किया नए साल का...

Rajasthan Weather : मावठ, कोहरे और शीतलहर ने किया नए साल का स्‍वागत, आज भी येलो अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में हल्‍की बारिश (मावठ), कोहरे और शीतलहर ने नए साल- 2026 का स्‍वागत किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम के मिजाज में व्‍यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते चौबीस घंटे के दौरान जयपुर, जोधपुर, फलोदी, बाड़मेर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां, बीकानेर, बूंदी सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे के लिए जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, अजमेर, भीलवाड़ा, बारां, कोटा, झालावाड़ और धौलपुर जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular