Friday, May 15, 2026
Hometrendingशीतलहर का प्रकोप : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के समय में परिवर्तन अथवा...

शीतलहर का प्रकोप : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के समय में परिवर्तन अथवा अवकाश के संबंध में निर्णय लेने के लिए कलेक्टर्स अधिकृत

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) वासुदेव मालावत ने बुधवार को एक आदेश जारी कर सर्दी और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिले की स्थिति के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के समय में परिवर्तन अथवा आंगनबाड़ी केन्द्र पर आने वाले बच्चों के लिये अवकाश के संबंध में समुचित निर्णय लेने के लिए जिला कलेक्टर्स को अधिकृत किया है।

आईसीडीएस निदेशक वासुदेव मालावत के आदेश अनुसार वर्तमान में प्रदेश में शीतलहर के प्रकोप के जारी होने की वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चो को शीत लहर से बचाने के लिये सभी जिलों के जिला कलेक्टर उनके जिले की स्थिति के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के समय में परिवर्तन अथवा आंगनबाड़ी केन्द्र पर आने वाले बच्चो के लिये अवकाश के संबंध में समुचित निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

आईसीडीएस निदेशक के आदेश में जिले के संबंधित उप निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया है कि शीत लहर की स्थिति के अनुसार जिला कलेक्टर से समन्वय स्थापित कर इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। उन्होंने आदेश में यह भी निर्देश है कि समस्त आंगनबाड़ी केद्रों पर मानदेयकर्मी निर्धारित समय में नियमित रुप से उपस्थित रहकर आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन से संबंधित समस्त गतिविधियों को यथावत संपादित करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!