बीकानेर Abhayindia.com साल 1989 में स्थापित, बीकानेर का रजिस्टर्ड एवं मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान नेहरू मेमोरियल सैकेंडरी स्कूल, इस वर्ष अपने स्थापना के 37वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। शिक्षा और संस्कारों के संगम से बच्चों का सर्वांगीण विकास करने वाली यह संस्था अब नये शैक्षणिक सत्र के लिए एडमिशन प्रारंभ कर चुकी है, और खास बात यह है कि इस बार रजिस्ट्रेशन फीस एकदम फ्री रखी गई है।
जेलवैल के सामुदायिक भवन के पास स्थित, यह स्कूल नर्सरी से लेकर 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई कराता है, वह भी अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में। स्कूल का दावा है कि यह सिर्फ एक स्कूल नहीं, बल्कि “School With A Difference” है – और इसकी वजहें भी वाजिब हैं।
यहां की सबसे खास बात है अत्यंत समर्पित, प्रशिक्षित और अनुभवी शिक्षकों की टीम, जो बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाना अपना कर्तव्य समझती है। स्कूल में आर्ट फर्निशिंग से सुसज्जित और हवादार क्लासरूम हैं, जिनमें बच्चों का मन लगे और सीखने की इच्छा बढ़े – ऐसा माहौल तैयार किया गया है। नर्सरी कक्षाओं के लिए विशेष रूप से ‘मदर टीचर’ की व्यवस्था की गई है, जो बच्चों की हर गतिविधि पर व्यक्तिगत ध्यान देती हैं।
छोटे बच्चों के लिए कलरफुल टॉयज और मॉडर्न टीचिंग इक्विपमेंट की सहायता से शिक्षा को मनोरंजक और प्रभावी बनाया गया है। टेक्नोलॉजी के इस युग में बच्चों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए क्लास 1st से 10वीं तक कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य की गई है और उसके लिए एक वेल-फर्निश्ड कंप्यूटर लैब भी उपलब्ध है।
पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल में हर महीने के आखिरी दिन ‘एक्टिविटी और फन डे’ मनाया जाता है, जिससे बच्चों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास दोनों बढ़ता है। वहीं दूसरी ओर, स्कूल की लाइब्रेरी में सैकड़ों किताबें मौजूद हैं ताकि विद्यार्थियों की पढ़ने की रुचि को प्रोत्साहन मिल सके। सुरक्षा के लिहाज से भी यह स्कूल पूरी तरह से आधुनिक है। हर कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, बीकानेर शहर के हर कोने से सुविधाजनक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की गई है।
शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए ज़रूरतमंद विद्यार्थियों के लिए नियमित एक्स्ट्रा क्लासेस भी संचालित की जाती हैं, ताकि कोई भी बच्चा पीछे न रह जाए। इन सब सुविधाओं के बावजूद, स्कूल का फीस स्ट्रक्चर पूरी तरह से किफायती और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए अनुकूल है।
इस पूरे संस्थान का संचालन किया जा रहा है पूर्व वरिष्ठ शिक्षक बी. एल. भाटी के संरक्षण में और प्रिंसिपल प्रताप सिंह भाटी के शिक्षाविद् नेतृत्व में। अगर आप भी अपने बच्चे के उज्जवल भविष्य की नींव एक भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण स्कूल से रखना चाहते हैं, तो नेहरू मेमोरियल सैकेंडरी स्कूल, बीकानेर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।













