HometrendingRajasthan Weather : अगले कुछ घंटों में 20 जिलों में बारिश का...

Rajasthan Weather : अगले कुछ घंटों में 20 जिलों में बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में आधा दर्जन से ज्‍यादा जिलो में अच्‍छी बारिश होने की खबर है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज सुबह नौ बजे तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटे में जयपुर, सवाईमाधोपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी बारिश/आकाशीय बिजली/तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) आने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, इसी तरह दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, हनुमानगढ़, झुंझुनू, चूरू, सीकर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश/ आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटों में प्रदेश के सवाई माधोपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर, चुरू व सिरोही जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी व भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश चोथका बरवाडा, सवाई माधोपुर में 214 मिमी. दर्ज हुई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular