बीकानेर Abhayindia.com नापासर पुलिस ने होटल की आड़ मे अफीम बेचने वाले तस्कर को अरेस्ट कर लिया है। उसके कब्जे से एक किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार आदतन तस्कर सहीराम को अरेस्ट किया गया है। यह कार्रवाई रेंज आईजी द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन व्रज के तहत की गई है। पुलिस ने बीकानेर जयपुर राजमार्ग के रायसर गांव के पास रोड पर रॉयल राजस्थान की आड़ में अफीम की अवैध कारोबार करते हुए नौरंगदेसर निवासी सहीराम पुत्र पूर्णाराम को 01 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ अफीम के साथ दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क के संबन्ध में गंभीरतापूर्वक अनुसंधान किया जाएगा।













