HometrendingRajasthan Weather : अब धीमा पड़ेगा बारिश का दौर, कुछ दिन फिर...

Rajasthan Weather : अब धीमा पड़ेगा बारिश का दौर, कुछ दिन फिर से होगी झमाझम

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून का दौर अब धीमा पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हवा का रुख धीरे-धीरे पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते अगले एक सप्‍ताह तक भारी बारिश से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। विभाग के अनुसार, 27 व 28 जुलाई के आसपास नया भारी बारिश का दौर पुन: सक्रिय होने की संभावना है।

बहरहाल, शनिवार को प्रदेश के कई भागों में जमकर बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश जोधपुर के बालेसर में 175 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसी तरह जोधपुर के सेखला में 110, जोधपुर शहर में 98.8 दर्ज की गई। अजमेर में बीते 24 घंटे में अजमेर 143 मिलीमीटर बारिश हुई। बालेसर नगरपालिका क्षेत्र में भी 20 साल पुराना अमृतनगर बांध टूट गया। जोधपुर के ही ओसियां में 78 मिमी, शेरगढ़ में 60 मिमी, सेखाला में 110 मिमी, बाओरी में 93 मिमी, सेतरावा में 76 मिमी, लोहावट में 43 मिमी, बापिणी में 44 मिमी और भोपालगढ़ 64 मिमी बारिश दर्ज हुई।

इसी तरह जैसलमेर के पोकरण 53 मिमी, नाचना में 60 मिमी, पाली जिले में 69 मिमी पानी बरसा। राजस्थान में मानसून के इस सीजन में अब तक औसत से 108 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। बीसलपुर बांध 8वीं बार छलकने को तैयार है। शनिवार शाम तक तक बांध का जलस्तर 314.55 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यह बांध की कुल क्षमता 315.50 मीटर का 82.90 प्रतिशत है। लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच अब माना जा रहा है कि बीसलपुर बांध आठवीं बार छलकने को तैयार है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular