Hometrendingबीकानेर क्राइम : नकाबपोशों ने एक और वारदात को दिया अंजाम, महिला...

बीकानेर क्राइम : नकाबपोशों ने एक और वारदात को दिया अंजाम, महिला से बैग छीन कर भागे

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में छीना-झपट्टी और लूटपाट की बढ़ती वारदातों के बीच बदमाशों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया है। ताजा मामला नयाशहर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कीकाणी व्‍यासों का चौक निवासी जुगल पुरोहित की पत्‍नी कीर्ति पुरोहित टैक्‍सी से मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी जा रही थी। रास्‍ते में रामदेव पार्क के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने कीर्ति का बैग छिन लिया और फरार हो गए। बैग में एक सोने की चेन, दो कानों के टॉप्स, पायजेब, मोबाइल और 1200 नकद बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पूर्व पार्षद प्रदीप उपाध्याय, अमित चूरा सहित अनेक जनों ने घटना पर रोष जताते हुए नकाब पहनने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular