Friday, June 5, 2026
HometrendingRajasthan Weather : उत्‍तरी हवाओं ने उतार दिया पारा, सर्दी के साथ...

Rajasthan Weather : उत्‍तरी हवाओं ने उतार दिया पारा, सर्दी के साथ बढ़ा दी किसानों की चिंता

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में चल रही उत्‍तरी सर्द हवाओं का अहसास गहरा गया है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो गई है। इस बीच, रबी की फसलों को नुकसान की आशंका है। तेज हवा चलने से इन फसलों में नमी की कमी होने से फसल सूखने की आशंका रहेगी। जिन किसानों के पास खेतों में सिंचाई के पर्याप्त संसाधन है, वे किसान तो खेतों में पानी की पिलाई कर लेंगे, लेकिन जिनके पास पानी की कमी है, उन खेतों में फसल सूखने की आशंका रहेगी।

किसानों का कहना है कि हर वर्ष ही फाल्गुन के महीने में ऐसे ही हवाएं चलती है। तेज हवाएं चलने से गेहूं, जौ व चने की लावणी जल्दी आएगी।

इधर, मौसम विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश में आमतौर पर मौसम शुष्‍क रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्‍तौडगढ में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, निम्‍नतम न्‍यूनतम तापमान संगरिया में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, अगले एक सप्‍ताह कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना नहीं है। अधिकांश भागों में मौसम शुष्‍क रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!