Friday, May 15, 2026
Hometrendingखेलनी सप्‍तमी से होगा होली का आगाज, माता नागणेची को इत्र-गुलाल अर्पित...

खेलनी सप्‍तमी से होगा होली का आगाज, माता नागणेची को इत्र-गुलाल अर्पित कर ली जाएगी अनुमति

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की रियास्तकालीन परंपरा का निर्वहन करते हुए शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज 6 मार्च 2025 फाल्गुन सुदी सप्तमी (खेलनी सातम) पर माता रानी नागणेची के चरणों में इत्र, गुलाल अर्पित कर भजन गाकर माता रानी से होली खेलने की अनुमति प्राप्त करेगा।

भाई बंधु ट्रस्ट अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक मैया ने बताया कि इस दिन शाकद्वीपीय समाज के महिला पुरुष शाम के समय नए वस्त्र पहनकर माता रानी नागणेची मंदिर प्रांगण में इकट्ठे होकर माता रानी के चरणों में भजन प्रस्तुत करते है और इसके बाद आरती के समय रात्रि 8 बजे माता रानी को इत्र गुलाल अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही बीकानेर में होलका का आगाज किया जाएगा। इस दिन से होली दहन तक शहर में मांगलिक कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा और रम्मतों का दौर शुरू होगा।

महामंत्री नितिन वत्सस ने बताया की इस दिन समाज विभिन्न स्थानों पर सामूहिक भोग का आयोजन करता है जिसमें श्यामोजी वंशज मूंधाड़ा प्रन्यास भवन, हंसावतों की तलाई, नाथ सागर स्थित सूर्य भवन, डागा चोक स्थित शिव शक्ति भवन, जसोल्लई स्थित जनेश्वर भवन में प्रसाद का आयोजन होगा।

वत्सस ने बताया कि इस दिन रात्रि को नागणेची मंदिर से निकलकर समाज के बुजुर्ग और युवा देर रात्रि को शहर में होली की पहली गेर लेकर आते हैं जो की गोगागेट से शहर में प्रवेश करते हुए बागड़ी मोहल्ला, भुजिया बाजार, चाय पट्टी, बैदों का बाजार, नाईयों की गली, मरूनायक चौक, चौधरियों की घाटी होते हुए मूंधड़ा सेवगों के चोक में संपन होगी।

इस रियासतकालीन परंपरा का निर्वहन सफल तरीके से संपन्न करने के लिए समाज के व्यक्ति बड़े पैमाने पर तैयारियों में लगे हैं जिनमें राजा सेवग, अजय कुमार शर्मा, पुरषोत्तम सेवक, सुशील सेवग, दीनानाथ सेवग, शिवचंद भोजक, बलदेव प्रसाद सेवग, संजय शर्मा मनु भाईजी, नीरज शर्मा, प्रणव भोजक, उमेश भोजक, सीताराम सेवग, राधेश्याम सेवग, अरुण शर्मा, गुड्डा सेवग, रामजी सेवग, विष्णु सेवग, कमल कुमार, राजेंद्र शर्मा अपने-अपने साथियों सहित तैयारियों में जुटे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!