HometrendingRajasthan Weather : मानसून की विदाई के वक्‍त गिरे ओले, आज भी...

Rajasthan Weather : मानसून की विदाई के वक्‍त गिरे ओले, आज भी बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

Jaipur. Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून अब विदाई की ओर है। जाता हुआ मानसून ओले गिरा रहा है। शनिवार को कोटा जिले में बारिश के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे। इससे फसलों को नुकसान की आशंका बढ गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर से होकर गुजर रही है। ऐसे में बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, जोधपुर में मौसम शुष्‍क रहने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की विदाई हालांकि इसी सप्‍ताह हो जाएगी, लेकिन कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular