HometrendingBikaner News : कोचिंग सेंटर गई युवती वापस नहीं लौटी, मामला दर्ज

Bikaner News : कोचिंग सेंटर गई युवती वापस नहीं लौटी, मामला दर्ज

Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से एक युवती की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। युवती की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, विनोबा बस्‍ती निवासी उषा देवी पत्‍नी स्‍व. बुलाकीदास जावा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी बेटी रौनक 23 सितम्‍बर को सुबह कोचिंग सेंटर गई थी। जहां से वह बिना बताये कहीं चली गई है। सब जगह खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई तनेराव सिंह को सौंपी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular