HometrendingRajasthan Weather : आज 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 2 जिलों...

Rajasthan Weather : आज 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 2 जिलों में रेड अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से राजस्‍थान के मैदानी इलाकों में कंपकंपाने वाली सर्दी के चलते पारा लगातार नीचे उतर रहा है। शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के एक दर्जन से ज्‍यादा जिलों में रात का पारा पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। बीते चौबीस घंटे फतेहपुर, माउंट आबू और नागौर सबसे ठंडे रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, 12 जनवरी को अलवर, डीग, झालावाड़, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चूरू और डीडवाना-कुचामन में शीतलहर का रेड अलर्ट रहेगा।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular