Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingनए साल में मजबूत होगी सार्वजनिक परिवहन व्‍यवस्‍था, 150 नई पीएम ई-बसें...

नए साल में मजबूत होगी सार्वजनिक परिवहन व्‍यवस्‍था, 150 नई पीएम ई-बसें चलेंगी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्‍यवस्‍था मजबूत बनाने के लिए नए साल के जनवरी से 150 नई पीएम ई-बसें मिलने जा रही हैं, जो जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (JCTSL) के बेड़े में शामिल होंगी। पहले चरण में 75 इलेक्ट्रिक बसें बगराना डिपो से संचालित की जाएंगी। बगराना डिपो में इन बसों के लिए आवश्यक विद्युत कनेक्शन और चार्जिंग स्टेशन तैयार हैं, जिससे जनवरी से संचालन शुरू होने की पूरी संभावना है। इन बसों के आने से शहर के प्रमुख रूट्स पर यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक और प्रदूषण मुक्त सफर का विकल्प मिलेगा। संचालन जीसीसी (ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट) मॉडल के तहत होगा, जिसमें निजी ऑपरेटर बसों का संचालन और रखरखाव संभालेगा, जबकि किराया निर्धारण और रूट प्लानिंग JCTSL की जिम्मेदारी होगी।

जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण में 75 बसों का संचालन टोडी आगार से प्रस्तावित है। हालांकि, टोडी आगार में अभी तक विद्युत कनेक्शन और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं होने के कारण इसमें कुछ देरी हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इन 150 नई पीएम ई-बसों के आने से जयपुर में सार्वजनिक परिवहन का नेटवर्क और मजबूत होगा। बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण से निपटने में इलेक्ट्रिक बसें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ई-बसों से ईंधन की बचत के साथ कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।

इसके अलावा, राज्य सरकार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए और बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है। इसके तहत 500 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की योजना है, जिनमें से 50 डबल डेकर बसें होंगी। डबल डेकर बसों के आने से जयपुर जैसे व्यस्त शहर में अधिक यात्रियों को एक साथ सफर की सुविधा मिलेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!