HometrendingRajasthan Weather : अगले 24 घंटे में छाएंगे बादल, तापमान में होगी...

Rajasthan Weather : अगले 24 घंटे में छाएंगे बादल, तापमान में होगी गिरावट, महीने के अंत में आएगी कड़ाके की सर्दी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में अगले चौबीस घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 19 से 22 दिसम्‍बर तक कुछ जिलों में बादल छाए रहने तथा रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आाने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, सर्दी के असली तेवर इस माह के अंत में देखने को मिलेंगे। इससे पहले 23 दिसंबर से एक कम वायुदाब का क्षेत्र बनेगा, जिसके प्रभाव से दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक सर्दी का असर गहरा जाएगा।

बहरहाल, दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। इससे किसान असमंजस में हैं। किसानों का कहना है कि यदि दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी के प्रथम सप्ताह में मावठ नहीं हुई तो फसलें कमजोर पड़ जाएगी और पैदावार में भारी गिरावट होगी। उनका कहना है कि यूरिया खाद की कमी ने फसल को प्रभावित किया और मौसम साथ नहीं दे रहा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular