HometrendingRajasthan Weather : दो दिन बाद पांच संभागों में आंधी व बारिश...

Rajasthan Weather : दो दिन बाद पांच संभागों में आंधी व बारिश के आसार, जानें- अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में दो दिन बाद मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 14 व 15 जून को प्रदेश के पांच संभागों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, 14 व 15 जून को कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, जोधपुर व बीकानेर संभाग में 15 जून को दोपहर बाद आंधी व हल्की बारिश की संभावना हैं।

बहरहाल, प्रदेश में हीटवेव का दौर जारी है। बुधवार को श्रीगंगानगर में गर्मी का असर सबसे ज्‍यादा रहा। यहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, प्रदेश में आठ शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री पार पहुंच गया। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular