Saturday, April 25, 2026
Hometrendingअतिक्रमण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जेडीए की बुलडोजर कार्रवाई जारी, पांच...

अतिक्रमण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जेडीए की बुलडोजर कार्रवाई जारी, पांच बीघा जमीन मुक्‍त करवाई

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्‍त करवाने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) का बुलडोजर लगातार गरज रहा है। साथ ही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ भी कार्रवाई में तेजी आई है। इसी क्रम में जेडीए ने जोन-10 में सुमेल योजना के पास मालपुरा डूंगर में करीब पांच बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया है।

जेडीए अधिकारियों के अनुसार, सुमेल योजना के पास जेडीए स्वामित्व की इस जमीन पर पत्थर और मलबा डाल दिया था। साथ ही कच्ची सड़क बनाकर अतिक्रमण कर लिए थे। बता दें कि जेडीए ने जेसीबी की सहायता से इन अतिक्रमणों को हटाया।

इसी तरह जोन-11 में पिपला भरत सिंह जयसिंहपुरा में करीब तीन बीघा कृषि भूमि पर ‘श्याम आंगन’ नाम से नई अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। उस पर भी कार्रवाई की गई। वहीं, पीआरएन-नॉर्थ में धावास रोड विकास नगर में व्यावसायिक उपयोग के लिए किए गए अवैध निर्माण को सील किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!