HometrendingRajasthan Weather : प्रचंड गर्मी के दौर के बीच दो दिन बाद...

Rajasthan Weather : प्रचंड गर्मी के दौर के बीच दो दिन बाद प्री-मानसून की दस्‍तक

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में प्रचंड गर्मी के दौर के बीच प्री-मानसून की आहट सुनाई देने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून से उदयपुर क्षेत्र में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं, जबकि इसके एक सप्ताह बाद मानसून की बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में 11 जून से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से कुछ भागों में फिर से आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून की दोनों शाखाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी नमी से भरे बादलों के साथ तेजी से देश के भीतरी भागों की ओर बढ़ रही हैं। इसके प्रभाव से दक्षिणी महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, भीतरी कर्नाटक, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में मानसून पूर्व की अच्छी वर्षा हो रही है। विभाग के अनुसार, अगले 36 घंटों में मानसून के मुंबई पहुंचने की संभावना है। इसके बाद महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में व्यापक वर्षा गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी की शाखा अगले तीन-चार दिन में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तर-पूर्वी भारत तक पहुंच जाएगी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular