Sunday, February 8, 2026
HometrendingRajasthan Weather : नया विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश, ओलावृष्टि, मेघगर्जन व...

Rajasthan Weather : नया विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश, ओलावृष्टि, मेघगर्जन व तेज हवाएं चलने का अनुमान

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इस बीच, मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 22 से 24 जनवरी के दौरान नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके असर से बारिश, ओलावृष्टि, मेघगर्जन व तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 26 से 28 जनवरी के बीच एक और बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इसके अनुसार 22 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार, 23 जनवरी को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, अजमेर तथा भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन, ओलावृष्टि तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 24-25 जनवरी को राज्य के उारी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है। 26-27 जनवरी को जयपुर, भरतपुर तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने रहेंगे। मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रतार से तेज हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!