Sunday, February 8, 2026
Hometrendingशिक्षा निदेशालय में ऑडिट आईसीपी अनुभाग समाप्‍त करने की कोशिश! कर्मचारी संघ...

शिक्षा निदेशालय में ऑडिट आईसीपी अनुभाग समाप्‍त करने की कोशिश! कर्मचारी संघ ने जताया विरोध

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के द्वारा राज्यपाल, मुख्‍यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्‍य सचिव, शासन सचिव स्कूल शिक्षा, निदेशक माध्यमिक शिक्षा एवं वित्‍त नियंत्रक माध्यमिक शिक्षा को पत्र भेजकर लिखा है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर में सामान्य, वितीय एवं लेखा नियमों की पालना करने के लिए ऑडिट आईसीपी अनुभाग चल रहा है, इसे समाप्त करने की कोशिश की जा रही है, जिसका संघ पुरजोर विरोध करता है।

उल्लेखनीय है कि आंतरिक जांच दलों द्वारा विभागीय शालाओं एवं कार्यालयों में वित्‍तीय अनियमितताओं एवं वित्‍त से संबन्धित अभिलेखों के संधारण की गहन जांच कर पेश की गई रिपोर्टों के आधार पर निदेशालय स्तर पर छानबीन कर उसकी अनुपालना करवाई जाती है इससे वित्‍तीय अनुशासन बना रहता है। ऐसी स्थिति में यदि ऑडिट आईसीपी अनुभाग को बन्द करने की कोशिश होती है तो यह किसी भी प्रकार से विभागीय हित में नहीं होगी। ज्ञातव्य है कि शासन सचिव वित्‍त (व्यय) अंकेक्षण अनुभाग के परिपत्र क्रमांक- प.7(1) वित/अंकेक्षण/2002 दिनांक 16.01.2026 में भी आंतरिक जांच दलों से नियमित आंतरिक जांच सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया गया है।

आचार्य ने बताया कि संघ के द्वारा स्पष्ट मांग की गई है कि निदेशालय, मुख्‍य लॉक शिक्षा अधिकारी, मुख्‍य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में लेखा संवर्ग के पर्याप्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपलब्‍ध हैं, इसलिए संगठन मांग करता है कि विभाग में उपलब्‍ध लेखा संवर्ग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों के आंतरिक जांच दल बनाए जाकर जांच कार्य शालाओं एवं कार्यालयों का प्रभावी रूप से किया जाए एवं बकाया चल रहे ऑडिट आक्षेपों के निस्तारण के लिए अभियान चलाया जाये।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!