Friday, June 5, 2026
Hometrendingराजस्‍थान : यूथ कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, दो विधायक सहित...

राजस्‍थान : यूथ कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, दो विधायक सहित ये हैं अध्‍यक्ष के दावेदार…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com राजस्‍थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। चुनाव में 5 फरवरी तक ऑनलाइन नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके लिए यूथ कांग्रेस की वेबसाइट पर जाकर यूथ कांग्रेस के सक्रिय सदस्य अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

आपको बता दें कि राजस्‍थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए पदाधिकारी होना जरूरी है, जबकि शेष पदों पर सक्रिय सदस्य भी चुनाव लड़ सकेंगे। यूथ कांग्रेस में इस बार 4 लाख 50 हजार सदस्यता हुई थी। यूथ कांग्रेस में चुनाव लड़ने के लिए अधिकतम 35 वर्ष तय की गई है।

यूथ अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के दो विधायक मुकेश भाकर और रामनिवास गावड़िया भी अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं। इनके अलावा कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद के भाई और वर्तमान में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीन फकीर, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष सुमित भवासरा, राकेश मीणा और विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं।

By- Suresh Bora

दिल्ली में दंगल : बीकानेर के सटोरियों को “आप” पर विश्‍वास, भावों में…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!