Hometrendingराजस्‍थान : आज खत्‍म होने वाला है पश्चिम विक्षोभ का असर, फिर...

राजस्‍थान : आज खत्‍म होने वाला है पश्चिम विक्षोभ का असर, फिर तीखे होंगे गर्मी के तेवर…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही कई राज्यों में आंधी और बारिश का दौर जारी है। हालांकि, कुछ जगह ओलावृष्टि ने खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। बीती रात जयपुर सहित बीकानेर, जैसलमेर, नागौर, फलोदी और आसपास के इलाकों में धूलभरी आंधी चली। जैसलमेर के रामगढ़ में अचानक आंधी चलने के बाद तेज गडग़ड़ाहट के साथ कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। बीकानेर के नोखा और आसपास की जगहों पर आंधी और बारिश के साथसाथ ओलावृष्टि हुई। इस बीच, मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम तक विक्षोभ का असर खत्म होगा। इसके बाद गर्मी के तेवर एक बार फिर से तीखे होंगे।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में टोंक, बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर जिले में ही लू की चेतावनी का यलो अलर्ट जारी किया है। लू का असर राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में ज्यादा रहेगा। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचेगा। रात का तापमान अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा दर्ज हो सकता है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular