Hometrendingराजस्थान स्टेट माइंस एवं मिनरल्स खनन क्षेत्र के परिवहन वाहनों में जीपीएस...

राजस्थान स्टेट माइंस एवं मिनरल्स खनन क्षेत्र के परिवहन वाहनों में जीपीएस अनिवार्य

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान स्टेट माइंस एवं मिनरल्स (आरएसएमएम) ने लिग्नाइट, रॉक फास्फेट आदि खनिजों के खनन क्षेत्र से परिवहन को और अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनाने के लिए खनिज परिवहन वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाना अनिवार्य कर दिया है।

नागौर, बाड़मेर, उदयपुर की आरएसएमएम की खानों से रॉकफास्फेट, लिग्नाइट आदि का परिवहन करने वाले वाहनों के स्वामियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 31 दिसंबर तक अपने वाहनों में विभाग द्वारा स्वीकृत एआईएस-140 जीपीएस युक्त उपकरण अनिवार्य रुप से स्थापित करवा लें। यह व्यवस्था 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular