Friday, May 15, 2026
Hometrendingऐतिहासिक नक्शे में राजस्थान को दिखाया मराठा साम्राज्य का हिस्सा! भाजपा नेता...

ऐतिहासिक नक्शे में राजस्थान को दिखाया मराठा साम्राज्य का हिस्सा! भाजपा नेता ने जताया कड़ा ऐतराज, मंत्री को लिखा पत्र

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भाजपा नेता डॉ. सुरेंद्र सिंह ने NCERT द्वारा प्रकाशित एक ऐतिहासिक नक्शे में मराठा साम्राज्य के विस्तार के गलत चित्रण पर कड़ा ऐतराज जताया है। इस नक्शे में राजस्थान को मराठा साम्राज्य का हिस्सा दिखाया गया है, जो ऐतिहासिक तथ्यों की अवहेलना और राजस्थान के गौरवशाली स्वतंत्र इतिहास का अपमान है।

डॉ. सुरेंद्र सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लिखे पत्र में कहा कि राजस्थान, जिसे ‘वीरों की भूमि’ के रूप में जाना जाता है, अपनी स्वतंत्रता, स्वाभिमान और सैन्य शौर्य के लिए विख्यात रहा है। मेवाड़, मारवाड़, आमेर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, बूंदी, जैसलमेर और अलवर जैसी रियासतों ने न केवल मुगलों, बल्कि मराठों के खिलाफ भी अपनी स्वतंत्रता की रक्षा की। ऐतिहासिक प्रमाणों के अभाव में राजस्थान को मराठा साम्राज्य का हिस्सा दिखाना तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक है।

उन्होंने बताया कि मराठों ने 18वीं सदी में राजस्थान पर लूटपाट के उद्देश्य से कई आक्रमण किए, लेकिन राजस्थान की वीर रियासतों ने उनका डटकर मुकाबला किया और अपनी स्वायत्तता बनाए रखी। मराठों का प्रभाव उत्तर भारत में बढ़ा, लेकिन राजस्थान की रियासतों ने अपने शौर्य और रणनीतिक कौशल से स्वतंत्रता कायम रखी। मराठों द्वारा की गई लूटपाट और जबरन वसूली को स्वर्णयुग के रूप में प्रस्तुत करना ऐतिहासिक सत्य के साथ खिलवाड़ है।

डॉ. सिंह ने की ये मांगे...

1. NCERT द्वारा प्रकाशित नक्शे की तथ्यात्मक समीक्षा की जाए।

2. राजस्थान को मराठा साम्राज्य का हिस्सा दिखाने वाली त्रुटि को तत्काल सुधारा जाए।

3. इतिहासकारों और विशेषज्ञों की एक समिति गठित कर तथ्य-आधारित सामग्री प्रकाशित की जाए।

डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा, “राजस्थान के गौरवशाली इतिहास का अपमान अस्वीकार्य है। हमारी भावी पीढ़ी को सही और प्रामाणिक इतिहास पढ़ाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।” उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की अपील की है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!