Hometrendingसावन के बाद अब भादवे में भी जारी रहेगी बारिश की गतिविधियां,...

सावन के बाद अब भादवे में भी जारी रहेगी बारिश की गतिविधियां, जानें- 21 अगस्‍त तक का पूर्वानुमान…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में अबकी बार सावन में मानसून जमकर बरसा है। मौसम विभाग की मानें तो भादवे में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। भाद्रपद मास (10 अगस्‍त) से शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 10 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान में के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के पूर्वी हिस्‍सों में बारिश की रफ्तार धीमी रहेगी

विभाग के अनुसार, 9 से 12 अगस्त तक भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान पूरे राज्य में सामान्य से कम बारिश होगी। वहीं, 15 से 21 अगस्त के बीच प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएगी।

बहरहाल, मौसम विभाग ने आज जयपुर, अलवर, धौलपुर, भरतपुर, दौसा, करौली और सवाई माधोपुर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन इलाकों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular