abhayindia.com राजस्थान कांग्रेस में चल रहे राजनीति के सबसे बड़े खेल में अभी सचिन पायलट की तरफ से बयान जारी होना बाकि है। सचिन पायलट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस का नाम तो हटा दिया है लेकिन कांग्रेस की वेबसाइट का लिंक अभी तक नहीं हटाया है।
कांग्रेस ने सचिन पायलट को राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष पद तथा उप मुख्यमंत्री पद से हटा दिया है। कांग्रेस ने आक्रामक रुख़ अख़्तियार करते हुए मंगलवार को सचिन पायलट को सभी ज़िम्मेदारीयो से मुक्त कर दिया।
सचिन पायलट के तरफ से पहला ट्विट आया जिसमे उन्होंने लिखा है की “सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।” इस ट्विट पर लोगों प्रतिक्रिया जारी है।
विपक्षी नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पहले फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करें, उसके बाद कैबिनेट में फेरबदल की जाएं। वहीं, डिप्टी नेता राजेंद्र राठौर ने दावा किया कि गहलोत सरकार विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाएगी। सरकार अल्पमत में है।