Hometrendingबीकानेर में शहर से लेकर गांव तक बिजली चोरी, डिस्कॉम ने लगाया...

बीकानेर में शहर से लेकर गांव तक बिजली चोरी, डिस्कॉम ने लगाया 5 करोड़ का जुर्माना…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर में शहर से लेकर गांवों तक बिजली चोरों के हौसले बुलंद है। जिले की सभी तहसीलों के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी धड़ल्ले से चल रही है। चालू बिजली लाइन में आंकड़ा डालकर बिजली चोरी करने की फितरत से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता के निर्देश के बाद जिलावृत्त में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। अधीशासी अभियंता दीपेन्द्र कोचर के अनुसार अभियान के दौरान अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी के 2700 प्रकरण पकड़े गए हैं। इस दौरान 60 उपभोक्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। वहीं बीकानेर शहर में भी यही हालात है, जहां पर कई क्षेत्र ऐसे है जहां पर लाइन में आंकड़ा डालकर बिजली चोरी को अंजाम दिया जा रहा है।

5 करोड़ का जुर्माना…
जिले में बिजली चोरों के खिलाफ विद्युत निगम की ओर से 5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से 20 लाख रुपए की वसूली भी हुई है। अब तक 38 अवैध ट्रांसफार्मर भी पकड़े गए हैं।

यूं करते है चोरी

जिले में नोखा, श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, लूणनकसर, छत्तरगढ़, खाजूवाला, पूगल, बज्जू सहित विद्युत निगम के सभी उपखंडों के गांवों में बिजली सतर्कता टीम ने कार्रवाई की है। अभियंताओं के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में लोग चलती लाइन में अंकुडिया डालकर बिजली चोरी करते है, जमीन में ट्रांसफार्मर को छुपाकर अवैध रूप से बिजली लेकर कुओं का संचालन करते हैं।

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!