HometrendingRajasthan : 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 4 जिलों...

Rajasthan : 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 4 जिलों में ऑरेंज व 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

Jaipur. Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून का तीसरा दौर खूब बरस रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, रविवार को बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापढ़ में अत्‍यधिक भारी बारिश होने की संभावना के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा चित्तौड़गढ़, सिरोही, उदयपुर और जालौर में भी अतिभारी बारिश की संभावना है। यहां ऑरेंज अलर्ट हैं। वहीं, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, कोटा, राजसमंद और बाड़मेर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते अगले तीन दिन बारिश का दौर जारी रहेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular